रुद्रपुर में दर्ज धोखाधड़ी के मामले पर तजेंद्र सिंह बाजवा का बयान – “रामपुर का मामला साज़िशन रुद्रपुर में दर्ज कराया गया, पुलिस कर रही है एकतरफा कार्रवाई”

उत्तराखंड के रुद्रपुर में 6.7 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में नया मोड़ आ गया है,आरोपी तजेंद्र सिंह बाजवा ने इस पूरे मामले को साज़िश बताया है,बाजवा का कहना है कि जिस जमीन का मामला है वो बिलासपुर में है, घटना उत्तर प्रदेश के रामपुर जनपद के बिलासपुर थाना क्षेत्र से संबंधित है, लेकिन उन्हें फंसाने के लिए यह मामला उत्तराखंड के रुद्रपुर में दर्ज कराया गया है।

“यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश के रामपुर के बिलासपुर का है, लेकिन पुलिस ने इसे साज़िशन रुद्रपुर में दर्ज कराया है,पुलिस ने बिना किसी ठोस सबूत के मेरे खिलाफ धाराएं लगा दी हैं, मैं साफ कर देना चाहता हूँ, कि मैंने किसी भी तरह के फर्जी कागजात न तो बनाए हैं और न ही किसी को दिए हैं,और ना ही किसी कागज का प्रयोग किया है।

 

तजेंद्र सिंह का आरोप है कि पुलिस बिना किसी जांच-पड़ताल के उनके खिलाफ केस को आगे बढ़ा रही है और उन्हें एकतरफा कार्रवाई के तहत फंसाने का प्रयास किया जा रहा है।

 

“तजेंद्र सिंह बाजवा के इस बयान ने मामले को और उलझा दिया है,अब देखना होगा कि पुलिस इस पर क्या सफाई देती है और क्या इस मामले की निष्पक्ष जांच हो पाती है या नहीं।