डरा रहा कोरोना” यंहा 2000 पार नए केस, दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 7 फीसदी

Share the news

कोरोना संक्रमित मरीजों की लगातार बढ़ती संख्या ने लोगों में डर पैदा शुरू कर दिया है।

दिल्ली। भारतवर्ष में अग्निपथ स्कीम के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन के बीच कोरोना की रफ्तार फिर से डरा रही है। दिल्ली और मुंबई जैसे महानगरों में कोरोना के रोजाना के केसों में उछाल लगातार जारी है। मुंबई में कोरोना के 2000 नए केस सामने आए है जबकि दिल्ली में कोरोना के 1500 से भी ज्यादा नए केस दर्ज हुए है। मुंबई में कोरोना से दो मरीजों की मौत हुई है जबकि दिल्ली में कोरोना के चलते तीन लोगों ने अबतक दम तोड़ा।

देश में कोरोना केसों की बढ़ती रफ्तार ने एक्सपर्ट्स को चिंता में डाल दिया है। दिल्ली और महाराष्ट्र इस वक्त कोरोना महामारी का सबसे बड़ा केंद्र बनकर उभर रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्य सरकारों से कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने के निर्देश दिए हैं। हालांकि दिल्ली और मुंबई में पिछले दिन की तुलना में कोरोना केसों में थोड़ी कमी देखी गई है।

दिल्ली में 1500 से ज्यादा नए केस, 3 की मौत
देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के 1534 नए केस सामने आए हैं। इस तरह दिल्ली में एक्टिव मरीजों की संख्या 5119 हो गए हैं। संक्रमण दर 7.71 हो गई है। इससे पहले शुक्रवार को दिल्ली में 1797 नए केस सामने आए थे जबकि एक मरीज की मौत हो गई थी।

मुंबई में 2000 पार नए केस
महाराष्ट्र में शनिवार को कोरोना के 3883 नए केस सामने आए। अकेले मुंबई में कोरोना के 2054 नए केस मिले हैं। मुंबई में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 2 मरीजों की मौत हो गई है। इससे पहले शुक्रवार को महाराष्ट्र में 4165 नए केस आए थे। जबकि मुंबई में 2255 केस दर्ज हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *