
रुद्रपुर:- मानसून सत्र को देखते हुए नगर निगम सक्रिय हो गया है। नगर निगम ने शहर के बड़े नालों के साथ जल निकासी के लिए बनाई गई नालियों की तलीझाड़ सफाई कराई गई। इसके साथ ही बरसात में कहर बरपाने वाली कल्याणी नदी की जेसीबी की मदद से सफाई कराई जा रही है।





नगर निगम की टीम ने मुख्य बाजार, गल्ला मंडी, खेड़ा, दुर्गा मंदिर लाइन में नालियों की तलीझाड़ सफाई की गई। सहायक नगर आयुक्त राजू नबियाल ने कल्याणी नदी किनारे रहने वालों से कूड़ा नदी में नहीं फेंकने की अपील की। इसका उल्लंघन करने पर कार्रवाई की लेख चेतावनी दी है। कई साल से जलभराव से लोगों को जूझना पड़ रहा है। डीएम और नगर निगम के प्रशासक के निर्देश पर निगम की ओर से नालों की तलीझाड़ सफाई कराई जा रही है। सहायक नगर आयुक्त राजू नबियाल ने बताया कि नालों की तलीझाड़ सफाई के लिए 50 आउटसोर्स कर्मियों की नाला गैंग को लगाया गया है। इसके अलावा तीन जेसीबी और एक ट्रैक्टर ट्रॉली को लगाया गया है। कल्याणी नदी की जेसीबी की मदद से सफाई कराई जा रही है। लोगों को नदी नालों में कूड़ा नहीं डालने के लिए सचेत किया जा रहा है। टीम में राजपाल, कुलदीप कुमार, सुरज, सुनील, आदि शामिल रहे।