*मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी का दावा:- “मुख्तार को जहर दिया गया, हमारे पास पुख्ता खबर…”*

Share the news

मुख्तार अंसारी की मौत के बाद पहली बार उनके भाई अफजाल अंसारी का बयान सामने आया है. अफजाल अंसारी ने आरोप लगाया कि मुख्तार को जहर देकर मारा गया है. उन्होंने कहा कि जिस तरीके से मुख्तार अंसारी को रास्ते से हटाया गया. उन्होनें कहा समय आएगा तो हमारे पास ये बताने के लिए पुख्ता सबूत है कि उनको जेहर देकर मारा गया है. उन्होनें कहा कि शर्म ही नहीं है सबकुछ पटल पर है।।

मुख्तार के भाई ने सवाल उठाते हुए कहा कि एक बार पूछ लीजियेगा की 26 तारीख को उन्हें मेडिकल कॉलेज क्यों भेजा गया था. अफजाल अंसारी ने कहा कि जब उनकी तबीयत बिगड़ी थी तो जैसे-तैसे उन से 5 मिनट की मुलाकात करने को मिली थी. उन्होंने कहा कि हमने गुजारिश की थी की अगर आप इनकी तबीयत बेहतर करना चाहते है, तो इनको समय रहते कहीं और रेफर कर दीजिए, लेकिन उन्होंने कहा की हम 3-4 दिन में इनको बेहतर कर देंगे।

मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी ने कहा कि जब मैं मिलने गया था तो उनके अंदर बिल्कुल भी ताकत नहीं थी, लेकिन मेरे मिल के आने के दो घंटे बाद ही डॉक्टरों ने कहा कि वो फिट है. अफजाल अंसारी ने सवाल उठाया कि जो शख्स न पलंग पर बैठ सकता था, न कुछ कर सकता था उसको 11 घंटे बाद ही कैसे एकदम फिट बता दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *