ख़बर पड़ताल की ख़बर का असर” जिले के पटवारियों के हुए तबादले।

खबर पड़ताल ने प्रमुखता के साथ बाजपुर में तैनात नरेंद्र कुमार पटवारी जो कि पिछले एक दशक से भी ज्यादा लंबे समय से तैनात था इस मुद्दे को प्रमुखता के साथ दिखाया था जिसके बाद एडीएम नजूल जय भारत सिंह के द्वारा इस पूरे मामले में जिले की सभी तहसीलों से लंबे समय से तहसीलों में तैनात पटवारियों की सूची बनाने के निर्देश जारी किए गए थे।

खबर पड़ताल की खबर का बड़ा असर लंबे समय से एक ही स्थान पर टीके पटवारियों का आज जिला अधिकारी युगल किशोर पंत के द्वारा तबादला कर दिया गया है हालांकि लिस्ट बहुत लंबी बनी थी लेकिन अभी आधा दर्जन ही पटवारियों के तबादले किए गए हैं…

लिस्ट में आप साफ तौर पर देख सकते हैं कि किन-किन पटवारियों के कहां से कहां तबादले किए गए हैं