खटीमा में 215 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज स्थापित, सीएम धामी ने किया लोकार्पण

Share the news

रुद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बृहस्पतिवार को कंजाबाग तिराहे पर मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत कार्यदायी संस्था लघु सिंचाई विभाग की ओर से 47.42 लाख रुपये की लागत से स्थापित किए गए 215 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का विधिवत पूजा अर्चना कर लोकार्पण किया। सीएम धामी ने कहा कि यह राष्ट्रीय ध्वज केवल प्रतीक नहीं बल्कि देश की एकता, अखंडता और शौर्य का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह ध्वज हर नागरिक को देशभक्ति की भावना से प्रेरित करेगा।

 

इस दौरान लघु सिंचाई विभाग की ओर से प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान (पीएम-कुसुम) योजना के प्रचार-प्रसार के लिए सोलर प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें किसानों और जनता को योजना की विस्तृत जानकारी दी गई। मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, रुद्रपुर मेयर विकास शर्मा, खटीमा पालिका अध्यक्ष रमेश जोशी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *