रूद्रपुर। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के शिमला बहादुर इलाके से 16 वर्षीय किशोरी रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई है। जानकारी के अनुसार राम कुमारी पत्नी जगदीश कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी बेटी कोमल 28 अगस्त की शाम करीब 6 बजे घर से बिना बताए निकल गई और वापस नहीं लौटी। परिजनों ने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।
परिजनों ने बेटी की गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश कराने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है और लापता किशोरी की तलाश तेज कर दी है।


