देखिये वीडियो”- कैसे जिलाध्यक्ष शिव का कद बड़ा कर गए BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा

Share the news

जिलाध्यक्ष अरोरा का कद बड़ा कर गए BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, देखिये वीडियो

रुद्रपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा उत्तराखंड दौरे पर हैं। जहां वह सोमवार व मंगलवार को रुद्रपुर में आयोजित कार्यक्रमों का हिस्सा बने। 16 नवंबर को प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा अम्बेडकर पार्क पहुंचे, जहां उन्होंने बाबा साहिब की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इस दौरान श्री नड्डा के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, केंद्रीय राज्य रक्षा मंत्री अजय भट्ट, केंद्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में सभी नेतागणों ने बाबा साहिब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किये। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा के बड़े कद का एहसास भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा करा गए।

जारी वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस प्रकार श्री नड्डा भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा को मंच में स्थान दे रहे हैं। वीडियो के मुताबिक जिलाध्यक्ष शिव अरोरा जब पुष्प अर्पित कर नीचे जा रहे थे, तो उस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने ऊधमसिंह नगर भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा को हाथ पकड़कर मंच पर खींच लिया। मंच पर स्थान दिए जाने पर जिलाध्यक्ष शिव अरोरा ने भी हाथ जोड़कर उनका आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *